सपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक  | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक 

राज्य गठन के बाद भी नहीं हुआ विकास: प्रो. सचान
विकासनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. सत्यनारायण सचान ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा में बूथ स्तर पर मजबूत करने की नसीहत दी। बुधवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. सत्यनारायण सचान ने पश्चिमीवाला में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के दो दशक बीत जाने के बाद भी उत्तराखंड का विकास नहीं हुआ है। प्रदेश की सरकार पर नौकरशाही हावी हो रही है। प्रदेश के विकास से जुड़ी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय दलों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के मामले में उत्तराखंड देश में सबसे निचले पायदान पर है। सरकारों की लापरवाही के चलते पिछड़े वर्ग को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है, उद्योगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बताया कि सपा इस बार प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। सपा की विधानसभा प्रभारी मालती राणा ने कहा कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कार्यकर्ता जनता को अब तक की सरकारों की विफलता बता रहे हैं और जनता का समर्थन भी सपा को मिल रहा है। इस दौरान गोरखा समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मल्ल, अनुराग कुकरेती, केपी सिंह, संगीता, सपना, रितेश चौहान आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *