विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प लिया | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प लिया

अल्मोड़ा। जिले भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने स्वामी विवेकानंद का भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर एसएसजे परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एसएसजे परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। साथ ही एकत्रित कूड़े को नष्ट किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने शिकागो अमेरिका के विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व किया और सार्वभौमिक पहचान दिलाई थी। कहा कि संगठित होकर ही हम देश को विश्व गुरु बना सकते हैं। इससे पूर्व विभिन्न छात्रसंगठनों एवं छात्रों ने सोबन सिंह जीना परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहां जिला संयोजक कृष्णा नेगी, प्रदेश सह मंत्री राजन चंद्र जोशी, दीपक उप्रेती, नवीन नैनवाल, राहुल कनवाल, संदीप मेहता, रोहन नाथ समेत आदि रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *