ग्रेड पे की मांग को सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मियों के स्वजन   | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

ग्रेड पे की मांग को सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मियों के स्वजन  

देहारदून। सरकार व पुलिस अधिकारियों की तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिसकर्मियों का 4600 ग्रेड पे का मामला सुलझता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को एक बार फिर पुलिसकर्मियों के स्वजन सड़कों पर उतरे। स्वजन ने सीएम आवास के लिए कूच किया, जहां हाथीबड़कला बैरियर पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान स्वजन बैरियर से आगे जाने का प्रयास करने लगे तो पुलिसकर्मियों के साथ उनकी धक्का मुक्की भी हुई। पुलिसकर्मियों के स्वजन ने साढ़े 12 बजे गांधी पार्क से सीएम आवास के लिए कूच किया था। करीब डेढ़ बजे उन्हें हाथीबड़कला में रोका गया। इसके बाद वह वहीं पर धरने पर बैठ गए। करीब छह घंटे से स्वजन हाथीबड़कला में सड़क जाम करके बैठे हुए हैं। इससे पहले पुलिसकर्मियों के स्वजनों की ओर से 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर 25 जुलाई को भी धरना प्रदर्शन किया था।
जल्द पेश हो सकती है पुलिस कर्मियों के ग्रेड-पे पर रिपोर्ट:  पुलिस कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों के ग्रेड पे विवाद पर जल्द रिपोर्ट पेश हो सकती है। इस रिपोर्ट को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों को 20 साल की संतोषजनक सेवा पर पूर्व में मिलने वाला 4600 रुपये का ग्रेड पे अब सीधे 2800 रुपये हो चुका है। पुलिस कर्मचारी अंदरखाने इस पर असंतोष भी जाहिर कर चुके हैं, जबकि उनके परिजन तो सड़कों पर उतर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इसके समाधान के लिए हालांकि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है, लेकिन यह मसला लंबा खिंच गया है। पुलिस कर्मचारियों में इस बात को लेकर चिंता है कि अगले तीन माह बाद राज्य में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी, यदि इस दौरान ग्रेड पे विवाद का हल नहीं निकला तो फिर यह मसला अगली सरकार के गठन तक ठंडे बस्ते में चला जाएगा। ऐसे में पुलिस कर्मचारियों के परिजन फिर इस विवाद को हवा देने में लग गए हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *