ऋषिकेश। मुनिकीरेती नगर पालिका में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सौजन्य से शिविर आयोजित हुआ। शिविर में क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण किया गया गया। इसमें 180 श्रम कार्ड बनाए गए। शिविर का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने किया। उन्होंने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के राष्ट्रीय डेटाबेस के पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण हेतु शिविर लगाया गया है। भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप का आयोजन कर क्षेत्र के निवासियों को लाभ पहुंचाया जाएगा। इस दौरान शिविर में 180 श्रम कार्ड बनाए गए।