वृक्षारोपण कर मनाई राजीव गांधी की जयंती | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

वृक्षारोपण कर मनाई राजीव गांधी की जयंती

 

डोईवाला से आसिफ हसन की रिपोर्ट

भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वाहन पर डोईवाला युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व.श्री राजीव गांधी जी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।इस मौके पर युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बडोवाला में स्थित पंचायत घर मे जाकर वृक्षारोपण किया औऱ युवाओं और स्थानीय लोगो को पर्यावरण प्रभाव आंकलन ड्राफ्ट 2020 के विषय मे जागरूक किया और बताया किस प्रकार ये नया ड्राफ्ट पर्यावरण व जनविरोधी है।

गन्ना सहकारी समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा,”राजीव जी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है,आज युवा कांग्रेस राजीव जी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मना रही है,जिसमे आज युवा कांग्रेस आज पर्यावरण बचाओ,पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत करने जा रही है,वही कई स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा और साथ ही ई.आई.ए ड्राफ्ट 2020 के खिलाफ एक ऑनलाइन विरोध मुहिम की जा रही है,नौटियाल ने कहा पर्यावरण और विकास का संतुलन बनाना अति महत्वपूर्ण है और आज हम पर्यावरण संरक्षण को भूल रहे है,आज वृक्षारोपण कर हम बस पर्यावरण में एक बहुत छोटा योगदान दे रहे और हम यही चाहते है कि सभी लोग आज पर्यावरण बचाओ और पेड़ लगाओ मुहिम से जुड़े और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे।”
वही डोईवाला युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष अनुज कन्नोजिया ने कहा,”राजीव जी देश के लिए सद्भावना के प्रतीक है,इसलिए आज युवा कांग्रेस उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रुप में मना रही है,राजीव ने 21वी सदी के भारत को युवा भारत मानते थे और भारत को दुनिया मे देखना चाहते थे,आज डोईवाला युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया क्योंकि वृक्ष है तो जीवन है,और क्षेत्र में कई विकास परियोजना शुरू हुई जिससे कई वृक्षों को काटा गया जिसकी भरपाई मुमकिन नही परन्तु आज सद्भावना दिवस पर हम एक पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास कर सकते है।”

बुल्लावाला से मौजूद ग्राम पंचायत सदस्य शुभम काम्बोज ने कहा,”राजीव जी हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत है औऱ आज उनकी जयंती पर वृक्षारोपण कर इस जयंती को पर्यावरण संरक्षण के रूप में यादगार बनाना चाहते है,क्योंकि राजीव जी के सपनो के भारत मे विकास और दोनों में संतुलन की बात रही है जहाँ विकास के साथ अन्य जीव जंतुओं के जीवन की चिंता भी जरूरी है।”

डोईवाला एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने कहा,”आज राजीव गांधी जी की जयंती पर हम सभी ने वृक्षारोपण कर उनको श्रद्धांजलि, राजीव जी सद्भावना के प्रतीक रहे है औऱ पर्यावरण की ओर इस सद्भावना के साथ आज उनकी जयंती को सद्भावना के रुप मे मनाया जाएगा।”

इस मौके पर,सभासद नरेश मनवाल,सेवा दल विधानसभा अध्यक्ष साजिद अली,नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आरिफ अली,स्वतंत्र बिष्ट आसिफ हसन,सोनू मनवाल,आकिब अली,उस्मान अली, हिमांशु पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *