पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को शांतिपुरी में आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। पुलिस का यह फ्लैग मार्च पंतनगर थाने से शुरू होकर मस्जिद कॉलोनी, संजय, नगला मुख्य बाजार एवं जवाहर नगर और शांतिपुरी मुख्य बाजार होते हुए शांतिपुरी नंबर चार तक गया। जिसमें भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने प्रतिभाग किया।