नैनीताल शहर में फागोत्सव 17 मार्च से शुरू होगा। श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई | Jokhim Samachar Network

Wednesday, February 12, 2025

Select your Top Menu from wp menus

नैनीताल शहर में फागोत्सव 17 मार्च से शुरू होगा। श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई

नैनीताल शहर में फागोत्सव 17 मार्च से शुरू होगा। श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है।इस संबंध सभा के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में 28 वें फागोत्सव कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। सचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि इस वर्ष राम सेवक सभा का 28वां फागोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें 24 महिला होली दल प्रतिभाग करेंगी।इस साल पहली बार महिलाओं की ओर से खड़ी बोली भी की जाएगी।24 दलों की प्रत्येक महिला को राम सेवक सभा की ओर से सम्मानित किया जाएगा।साथ ही इस वर्ष भी फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इसमें 17 मार्च को महिला बैठकी होली होगी। 18 को तल्लीताल धर्मशाला से महिला होली जुलूस और स्वांग, 19 को महिला होली दलों की प्रस्तुति, 20 मार्च को आंवला एकादशी, चीर बंधन और रंग धारण होगा। 21 मार्च को स्कूली बच्चों की प्रस्तुति, 22 को एकल होली गायन, 23 को बाल कलाकारों की प्रस्तुति, 24 को बच्चों का स्वांग, होली जुलूस, बैठकी होली, चीर दहन के साथ ही 26 को छलड़ी के साथ फागोत्सव का समापन किया जायेगा। इस दौरान सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, मिथिलेश पांडेय, हीरा रावत,हिमांशु जोशी आदि मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *