भाजपा के झूठ से परेशान जनता बदलाव चाहती है : सजवाण  | Jokhim Samachar Network

Sunday, January 26, 2025

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा के झूठ से परेशान जनता बदलाव चाहती है : सजवाण 

ऋषिकेश। आगामी विस चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को ऋषिकेश में कांग्रेस पदाधिकारियों ने बैठक की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया।बुधवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी फुरकान अहमद का स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि जनता भाजपा के झूठ से परेशान हैं और अब देश और प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है। आगामी विस चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जिला प्रभारी फुरकान अहमद ने कहा कि महंगाई चरम पर है, युवा बेरोजगार है। व्यापार व्यवसाय सब तबाह हो रहे हैं। किसान की फसलें खराब हो रही है और सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़े हुए सत्ता सुख में लगी हुई है। सरकार को आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने को प्रेरित किया। कहा कि उत्तराखंड में एक बदलाव के लिए कांग्रेस लड़ रही है। जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, पार्षद मनीष शर्मा, संजय गुप्ता, मदनमोहन शर्मा, दीप शर्मा,ललन राजभर, सुधीर राय समेत अन्य मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *