जनता को समझ जाना चाहिए कि भाजपा और कांग्रेस एक ही हैं : आप    | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

जनता को समझ जाना चाहिए कि भाजपा और कांग्रेस एक ही हैं : आप   

देहरादून। 2022 आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने विधानसभा प्रभारियों का विस्तार किया है। आप पार्टी ने आठ विधानसभाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसके अलावा उन्होंने भाजपा और कांग्रेस से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग भी की है। उत्तराखंड में बस कुछ ही महीनों बाद चुनाव होने हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह से चुनावी माहौल बनाने में जुटी हुई है। यशपाल आर्य और उनके बेटे के भाजपा में छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के मुद्दे को भी पार्टी ने लपक लिया है। आप पार्टी ने दोनों दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उत्तराखंड की जनता को समझ जाना चाहिए कि भाजपा और कांग्रेस एक ही हैं। अभी तक कांग्रेस यशपाल आर्य के कार्यों पर सवाल खड़े कर रही थी, लेकिन आज कांग्रेस ने ही उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया है।
रोजगार गारंटी यात्रा के जरिए युवाओं तक पहुंच बनाने की कोशिश
आम आदमी पार्टी प्रदेश में पैठ बनाने की भरपूर कोशिश कर रही है। पार्टी की रोजगार गारंटी यात्रा भी इसी का हिस्सा है। रोजगार यात्री की कमान वरिष्ठ नेत कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल संभाले हुए हैं। पार्टी इस यात्रा के जरिए युवाओं के बीच आम आदमी पार्टी की नीतियों को पहुंचा रही है। बीती 25 सितंबर से हर रोज एक नई विधानसभा में रोजगार गारंटी यात्रा निकाली जा रही है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *