बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता पूरी तरह से त्रस्त  :  गरिमा   | Jokhim Samachar Network

Wednesday, April 24, 2024

Select your Top Menu from wp menus

बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता पूरी तरह से त्रस्त  :  गरिमा  

नई टिहरी। कांग्रेस की गढ़वाल मंडल की मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड की जनता को छलने का काम किया है। जबकि भाजपा का दावा था, कि बहुमत दिया तो प्रदेश को विकास के सर्वोच्च स्तर पर लाया जाएगा। लेकिन वादे के विपरीत प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। लोग अब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। गरिमा ने यह बात सोमवार को प्रेसक्लब में आहूत पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने टिहरी के लोगों को भी छला है। बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान किए बगैर और बिना डीएम के संज्ञान में लाए टिहरी बांध का जलस्तर 830 मीटर बढ़ाने की अनुमति दे दी जो बांध विस्थापितों के साथ खुला खिलवाड़ किया है। सरकार को देश के विकास के लिए बलिदान देने वाले बांध विस्थापित को इसका जबाब देना चाहिए। कहा कि चुनाव को देखते हुए भाजपा नेता बांध विस्थापितों को मात्र 74 लाख प्रतिकर देने का झांसा दे रहे हैं। जबकि बांध विस्थापितों को दस बीघा जमीन या फिर 2 करोड़ रुपये की धनराशि दी जानी चाहिए। टिहरी झील में बोट संचालन कर रोजगार जुटा रहे युवाओं का प्रोत्साहित करने का काम नहीं किया जा रहा है। आद्यौनिकी विवि और एनसीसी एकेडमी को पौड़ी ले जाने की कवायद टिहरी के लोगों से बड़ा छलावा है। देवस्थानम बोर्ड को तीर्थ पुरोहितों के साथ छलावा बताते हुये कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आई, तो इसे सबसे पहले खत्म किया जाएगा। पीपीपी मोड में बौराड़ी जिला अस्पताल को देकर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया है। कहा महिलाएं भाजपा नेताओं के बीच में सुरक्षित नहीं है। बेरोगारों की फौज को लेकर सीएमआईई के आंकड़े डराने वाले हैं। जिससे युवाओं व किसानों में लगातार आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश को ओबीसी में शामिल कर, वनाधिकार का लाभ स्थानीय लोगों को दिया जाना चाहिए। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में शुरू की विकास योजनाओं को मृत कर दिया गया है। जिससे क्षेत्र 20 साल पीछे चला गया है। प्रतापनगर क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने के नाम पर भाजपा नेता मात्र छलने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, सेवादल की आशी दावत, ममता उनियाल, पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, शहर कांग्रसे अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस शांति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *