अद्वितीय प्रतिभा के धनी और साहसी थे पंडित गोविन्द बल्लभ पन्तः माहरा   | Jokhim Samachar Network

Saturday, September 23, 2023

Select your Top Menu from wp menus

अद्वितीय प्रतिभा के धनी और साहसी थे पंडित गोविन्द बल्लभ पन्तः माहरा  

देहरादून, । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि 20वीं शताब्दी के तीसरे दशक में कुमाऊं परिषद के माध्यम से सामाजिक और राजनैतिक जीवन में श्री पन्त ने अपनी शुरूआत की। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में फैली भीषण गरीबी, कुली बेगार प्रथा तथा सामाजिक बुराइयों के कारण प्रताड़ित हो रहे कमजोर तबकों की पीड़ा को गहराई से महसूस किया और कालान्तर में उसके लिए उन्होंने अनेक संघर्ष किये। भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पन्त ने आजादी के बाद 20 साल उत्तर प्रदेश और भारत की राजनीति में केन्द्रीय भूमिका निभाते हुए मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री जैसे पदों को सुशोभित किया। कि पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त अद्वितीय प्रतिभा के धनी और साहसी पुरुष थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनका अविस्मरणीय योगदान तथा साइमन कमीशन के विरोध में उनकी भूमिका इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। कृषि सुधारों के लिए पं० पंत के मुख्यमंत्रित्व काल में (कुंजा) अधिनियम को पारित किया गया। संयुक्त प्रान्त की विधान परिषद में 1924 से 1929 तक विरोधी दल के उपनेता रहते हुए उन्होंने अनेकों अधिनियमों और प्रदेश की समस्याओं के ऊपर तार्किक भाषणों के जरिये सरकार को मार्गदर्शन दिया। उनका राजनैतिक सफर यहीं नहीं रूका वे संयुक्त प्रान्त की विधानसभा में 1932-1937 तक सदस्य रहे। इस दौरान उन्हांेंने अनेक महत्वपूर्ण जटिल समस्याओं के ऊपर सारगर्भित भाषण दिये जिसमें से एक प्रेस की आजादी के सम्बन्ध में भी था जो लगातार दो दिन तक विधानसभा में चला जिसके बाद ब्रिटिश हुकूमत को प्रेस की आजादी पर प्रतिबन्ध सम्बन्धी इस विधेयक को वापस लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ जैसे महान व्यक्तित्व समाज के लिए सदैव प्रेरणा के स्रोत रहेंगे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *