पछुवादून जिला कांग्रेस ने मुंह पर काली पट्टी पहन कर तहसील में मौन धरना दिया  | Jokhim Samachar Network

Saturday, January 18, 2025

Select your Top Menu from wp menus

पछुवादून जिला कांग्रेस ने मुंह पर काली पट्टी पहन कर तहसील में मौन धरना दिया 

विकासनगर। लखीमपुर खीरी में शांति पूर्वक धरना दे रहे किसानों की केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा हत्या किये जाने और पीड़ित किसानों को मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में पछुवादून जिला कांग्रेस ने मुंह पर काली पट्टी पहन कर तहसील में धरना दिया। धरना दे रहे कांग्रेसियों को कोतवाली पुलिस ने धरना स्थल से उठाकर गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर निजी मुचल्कों पर छोड़ा गया। कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर विपक्ष का दमन करने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
मंगलवार को पछुवादून जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ठीक ग्यारह बजे तहसील पहुंचे और मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन धरना शुरू किया। करीब एक घंटे तक चले धरने के बीच अचानक कोतवाली पुलिस भारी पुलिस बल के साथ तहसील पहुंची और धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं को उठाकर पुलिस वाहनों में भरकर कोतवाली ले गयी। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ शांति भंग करने का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एसडीएम विकासनगर की कोर्ट में पेश करने ले गयी। जहां सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निजी मुचल्के भरवाकर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष संजय किशोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, पूर्व प्रदेश महासचिव संजय जैन, प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, पूर्व सभासद मुनीर अहमद, युवा नेता अनमोल शाह, राहुल वर्मा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। धरना देने वालों में रमेश चंद, राजीव शर्मा, रेखा रमोला, नितिन वर्मा, हरसुल शर्मा, साहिल पठान, समीर अंसारी, संदीप ध्यानी, गुरविंदर सिंह पम्मी, सलीम अहमद, बलजीत सिंह ,विशेष शर्मा, असद खान, रिंकू कनौजिया, नौशाद अली, अरविंद कुमार, मोहम्मद अर्शी, अशोक जागरण आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *