विकासनगर पछुवादून, जौनसार बावर में मंगलवार को जगह-जगह रैलियां निकालकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 22, 2025

Select your Top Menu from wp menus

विकासनगर पछुवादून, जौनसार बावर में मंगलवार को जगह-जगह रैलियां निकालकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।

विकासनगर पछुवादून, जौनसार बावर में मंगलवार को जगह-जगह रैलियां निकालकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक वयस्क नागरिक का मतदान करना जरूरी है। चकराता में बाल विकास परियोजना की ओर से रैली का आयोजन कर स्थानीय लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने छावनी बाजार में रैली निकाल आम जनता को मतदान के लिए जागरूक करते हुए बताया कि मतदान क्यों जरूरी है? सुपरवाइजर सुशीला रानी ने मतदान का महत्व समझाते हुए महिलाओं, पुरुषों और युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा लोकतंत्र का सही अर्थ मतदान में सहभागिता से होता है। जनता के पास यह एक ऐसा हथियार है, जिससे वह अपनी बात मनवा सकती है। कहा कि नागरिकों को सारे काम छोड़कर मतदान को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा मतदान में पीछे रहने से सही प्रतिनिधि सदन में नहीं पहुंच पाता है। लिहजा अपने समाज के विकास के लिए मतदान करना जरूरी होता है। सही प्रत्याशी के सदन में पहुंचने से ही ही समस्याओं से छुटकारा मिल पाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान मतदान की शपथ भी उपस्थित महिलाओं और लोगों को दिलाई गई। रैली में मीरा राठौड़, प्रतिमा जोशी, प्रतिमा राणा, दिनेशा चौहान, पूर्णिमा चौहान, मीरा राणा, पिंगला, सीमा, रीना, कविता आदि शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *