पं० जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित   | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पं० जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित  

देहरादून। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पुरानी जेल स्थित नेहरू वार्ड में भी कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आधुनिक भारत की वैचारिक, वैधानिक, शासकीय, औद्योगिक, आर्थिक और लोकतांत्रिक आधारशिला रखने का कार्य जवाहरलाल नेहरू ने किया। शुरू के 17 चुनौतीपूर्ण वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इन वर्षों में यह तय हुआ कि देश किस दिशा में जाएगा। नेहरू ने इस दौर में देश को सफलतापूर्वक एक सफल लोकतांत्रिक, वैज्ञानिक सोच आधारित, सर्वसमावेशी, धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र-राज्य के रूप में विश्व पटल पर स्थापित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री नवीन जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, विकास नेगी, अभिषेक तिवारी, लकी राणा, मनोज, वीरेंद्र पंवार, नीरज त्यागी, शमीम मंसूरी, सलीम अंसारी आदि मौजूद थे।
नेहरू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
देहरादून। अखिल भारतीय नेहरू ब्रिगेड की ओर से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। एस्लेहाल चौक स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं पुरानी जेल स्थित नेहरू वार्ड में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष संत राम शर्मा, कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, विजेंद्र प्रसाद, पीसी वर्मा, महेंद्र डंगवाल, अवधेश पंत, प्रियांशु शर्मा, अशोक वर्मा, रवि, शाहित, बबलू आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *