पिथौरागढ़ दारमा घाटी के बोंगलिंग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण दिवस उत्साह से मनाया गया। | Jokhim Samachar Network

Monday, April 21, 2025

Select your Top Menu from wp menus

पिथौरागढ़ दारमा घाटी के बोंगलिंग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण दिवस उत्साह से मनाया गया।

पिथौरागढ़ दारमा घाटी के बोंगलिंग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण दिवस उत्साह से मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता नगन्याल ने गर्भवतियों की गोद भराई की। साथ ही गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और पोष्टिक आहार के बारे में बताया। उन्होंने विभाग की ओर से गर्भवती और छोटे बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।
आवारा पशुओं से वाहन चालक लोग परेशान
पिथौरागढ़ शहर के हर एक मार्ग, गली और मोहल्लों में आवारा पशुओं के झुंड नजर आ रहे हैं। बीच रास्ते पर पुशओं से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। गली और मोहल्लों में आवारा पशु लोगों के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। क्या नगर पालिका प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं है? क्या किसी की जान गवां बैठने के बाद नगर पालिका की नींद खुलेगी, ऐसे कई सवाल शहर के नागरिकों द्वारा उठाये जा रहे हैं। आवारा पशुओं में सबसे ज्यादा खतरा और सिरदर्द सांड हो रहे है। सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर मंडराते आवारा पशु लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगो ने नगर पालिका से इन आवारा पशुओ के लिए पशुशाला बनाये जाने की मांग की है जिससे यह आवारा पशुओ के खतरे से बचा जा सके।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *