गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

विकासनगर। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शनिवार को सेलाकुई में नगर कीर्तन किया गया। इस दौरान पूरा कस्बा वाहे गुरु के जयकारों से गूंज उठा। पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। शनिवार को दोपहर बारह बजे गुरुद्वारा तेग बहादुर साहिब से निकले नगर कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह के जीवन को दर्शाते हुए कई आकर्षक झांकियां शामिल की गई थी। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए कस्बे को तोरणद्वारों से सजाया गया गया। मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन के दौरान शबद, गुरुवाणी गूंजती रही। पालकी के आगे चल रहे श्रद्धाओं ने रास्ते पर सफाई करते हुए पुष्प बिछा रहे थे। शोभायात्रा सेलाकुई मुख्य बाजार, रामपुर पुल से होते हुए पहुंचकर वापस गुरुद्वारा पहुंची। जहां संगत शबद कीर्तन से निहाल हुए। इस दौरान जगविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, महेंद्र नागपाल, सचिन तोमर, प्रयाग, हरविंदर कौर, सीमा नागपाल चरणजीत कौर, अंजलि अरोड़ा, राजा अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *