सर्वानंद घाट के पास डाले जा रहे कूडे को हटवाए नगर निगम प्रशासन : महंत शुभम गिरी — | Jokhim Samachar Network

Thursday, March 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

सर्वानंद घाट के पास डाले जा रहे कूडे को हटवाए नगर निगम प्रशासन : महंत शुभम गिरी —

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी एवं सपा नेता कपिल शर्मा जौनसारी ने सर्वानंद घाट के पास नगर निगम द्वारा कूड़ा डाले जाने पर रोष व्यक्त करते हुए नगर निगम प्रशासन व मेयर से कूड़े को शहर से बाहर डाले जाने की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि देश-विदेश से तीर्थयात्री गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। लेकिन नगर निगम द्वारा बरसात के दौरान कूड़े को सर्वानंट घाट के समीप डाला जा रहा है। बरसात में कूड़ा बहकर लोकनाथ घाट नाले में मिलकर सीधे गंगा में गिर रहा है। घाट के आसपास घूमने वाली गाय व अन्य पशु कूडे के ढेर में फेंकी जा रही खाद्य सामग्री को खाते रहते हैं। जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। जिस स्थान पर कूड़ा फेंका जा रहा है। उस स्थान पर कई लघु व्यापारी चाय व खाने आदि की दुकान लगाते हैं। तीर्थयात्री दुकानों पर चाय आदि पीते हैं। लेकिन आसपास गंदगी फैली होने से शहर की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन को तत्काल कदम उठाते हुए कूड़े को शहर से बाहर फेंके जाने की व्यवस्था करनी चाहिए। मेयर, नगर आयुक्त व क्षेत्र के पार्षद को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए। कपिल शर्मा जौनसारी ने कहा कि यदि जल्द कूड़े को ढेर को नहीं हटाया गया तो नगर निगम प्रशासन के विरूद्ध धरना दिया जाएगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *