मोदी के शासन में उत्तराखण्ड के विकास को मिली नई दिशाःअमित शाह | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मोदी के शासन में उत्तराखण्ड के विकास को मिली नई दिशाःअमित शाह

देहरादून/उत्तरकाशी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भारत माता की जय के नारों से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा फक्र है जब भाजपा के हाथ में सत्ता थी अटलजी ने ही उत्तराखंड निर्माण का काम किया। हमने कहा था कि अटलजी ने बनाया, मोदीजी उत्तराखंड को संवारेंगे। हमें डबल इंजन की सरकार दें। उत्तराखंड की जनता ने भी हमें प्रचंड बहुमत दिया। इसी के कारण देवभूमि विकास के रास्ते पर चल पड़ी। देवभूमि में पहले घोटाले पर चर्चा होती थी, आज विकास की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन ने इस नवगठित राज्य को भ्रष्टाचार की गर्त में झोंकने का काम किया था। किन्तु भाजपा की त्रिवेन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड में विकास की गंगा बहाकर सूबे में राम राज्य की स्थिापना करने का काम किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के विकास को नई दिशा दी है। जो कभी पिछले सत्तर सालों में कांग्रेस नही दे पाई। आज भारत विश्व में अपनी विशेष पहचान रखता है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते में अग्रसर है। एनएच घोटाला, ट्रांसफर पोस्टिंग के उद्योग पर उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने ताला लगाया है। सिंचाई परियोजना को आगे बढ़ाया। यह वीरों की भूमि है। यहां का जवान देश की रक्षा करता है। 55 साल से कांग्रेस पार्टी वन रैंक-वन पेंशन की मांग पूरी नहीं कर पाई। आपने आशीर्वाद दिया और देश में कमल खिला। जिसके बाद मोदीजी ने एक साल में वन रैंक-वन पेंशन का वादा पूरा किया। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय और न्यायप्रिय नेता हैं। पीएम नरेंद्र मोदी केंद्र में और सीएम त्रिवेंद्र रावत प्रदेश में कमाल के विकास कार्य कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड का विकास दो दूनी चार के हिसाब से हो रहा है। 12 हजार करोड़ की लागत से चारों धाम को जोड़ने वाली आल वेदर रोड उत्तराखंड की भाग्य रेखा बनने वाली है। कहा, कहीं भूस्खलन, कहीं बाढ़ सुरक्षा का क्या होगा। मोदीजी ने यह देखा। वैज्ञानिक तरीके से इसके रास्ते निकालें गए। ऐसी सड़क हो, जो सुरक्षित घर पहुंचाए। नरेंद्र मोदीजी ने आलवेदर रोड बनवाना शुरू किया। पांचों जिलों से होकर यह बाबा केदारनाथ के चरणों तक पहुंचेगा। यह रोड उत्तराखंड के भाग्य को बदलेगा। यह टूरिज्म को बढ़ाएगा देगी। इसके साथ भक्तों की भावनाएं भी जुड़ी है। भारत माला परिजनों के तहत सड़क बनाने का काम किया। चारधाम जोड़ने का काम किया। उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़-पंतनगर को देहरादून से 25 सौ में जोड़ने का कार्य किया। पलायन की समस्या को रोकने के लिए दल बैठाया, जो समूचे उपायों को तलाशेगा ताकी लोग अपनी मिट्टी से चिपके रहें।
इससे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमित शाह का स्वागत किया। मंच पर पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं ने अमित शाह का फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं अमित शाह विक्ट्री का साइन दिखाते हुए नजर आए।
मंच पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी सीट सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे।।
अमित शाह दोपहर 12 बजे आईटीबीपी मातली हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह रैली स्थल रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। करीब 15 मिनट बाद शाह रैली स्थल पर पहुंचे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *