कश्यप समाज से माफी मांगे विधायक-गिरीश चेतन यादव | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कश्यप समाज से माफी मांगे विधायक-गिरीश चेतन यादव

हरिद्वार। बीती 25 जून को रुड़की व्यापार मंडल के अध्यक्ष और कश्यप समाज के वरिष्ठ नेता अरविंद कश्यप के पूतला दहन से अक्रोशित निषाद पार्टी और कश्यप समाज के लोगो ने प्रैस क्लब में प्रैसवार्ता कर अपना विरोध जताया और इसके लिए विधायक प्रदीप बत्रा को जिम्मेदारी ठहराते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रैसवार्ता के दौरान निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चेतन यादव ने कहा कि अरविंद कश्यप एक सम्मानित व्यापारी तथा कश्यप समाज के प्रदेश स्तरीय नेता हैं। हाल ही में भाजपा द्वारा कल्पना सैनी को राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर उनके स्वागत के लिए अरविंद कश्यप ने पूरे शहर में होर्डिंग आदि लगवाए थे। लेकिन विधायक प्रदीप बत्रा को यह रास नहीं आया और उन्होंने अरविंद कश्यप का पुतला जलाया। जिससे केवल अरविंद कश्यप ही नही बल्कि पूरे प्रदेश के कश्यप समाज की  भावनाए  आहत हुई है। जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नही किया जायेगा। निषाद पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भले ही निषाद पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन में हो। लेकिन प्रदेश के कश्यप समाज के अपमान को किसी भी सूरत में स्वीकार नही किया जायेगा। इस दौरान अरविंद कश्यप ने कहा कि प्रदीप बत्रा को कल्पना सैनी की ताजपोशी बर्दाश्त नहीं हो रही। प्रदीप बत्रा ने कल्पना सैनी के स्वागत के लिए कहीं एक पोस्टर तक नहीं लगाया। यदि उन्होंने शहर भर में कल्पना सैनी के स्वागत के लिए होर्डिंग लगाए तो वह भी उन्हें पसंद नही आया। अरविंद कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदीप बत्रा चाहते हैं कि ओबीसी समाज को सम्मान और उसका हक ना मिले।  इस दौरान कश्यप धर्मशाला के मीडिया प्रभारी सुशील कश्यप और कश्यप दल के अध्यक्ष बलराम कश्यप ने कहा कि विधायक प्रदीप बत्रा ने उस कश्यप समाज का अपमान किया है। जिसके बल पर वह तीसरी बार विधायक बने हैं। इस दौरान संवेधानिक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभगवान कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज भाजपा का कट्टर वोटर है। बीजेपी नेताओं की ताजपोशी में कश्यप समाज का बड़ा सहयोग रहता है। यदि कश्यप समाज से विधायक प्रदीप बत्रा ने माफी नहीं मांगी, तो 2024 में के लोकसभा चुनाव में परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं। प्रैसवार्ता में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक श्याम कश्यप, रुड़की व्यापार मंडल के महासचिव कमल चावला तथा राजीव कश्यप, सुशील कश्यप, सुमित कश्यप, अरुण कश्यप, रामकिशन कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *