चीन बार्डर से लापता जवान के परिजनों से मिले विधायक | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

चीन बार्डर से लापता जवान के परिजनों से मिले विधायक

विकासनगर। अरुणाचल प्रदेश के पास चीन बार्डर स्थित ढाकला पोस्ट से कई दिनों से लापता भारतीय सेना के जवान का पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को भाजपा विधायक सहदेव पुंडीर ने सैनिक कालोनी अंबीवाला निवासी प्रकाश सिंह राणा के परिजनों से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के चीन बार्डर स्थित ढाकला पोस्ट से कई दिनों पहले जवान प्रकाश राणा लापता हो गए थे। जवान का अभी तक पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने जवान के परिजनों से मुलाकत की और उन्हें जवान के संबंध में जानकारी मुहैया कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के माध्यम से भी रक्षा मंत्रालय को इस मामले जल्द कार्यवाही करने को कहा जाएगा, ताकि जवान का सुराग मिल सके। उन्होंने परिजनों को धैर्य और ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार जवान का पता लगाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। बताया कि इस संबंध में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से भी मदद का अनुरोध किया गया जिनके माध्यम से यह जानकारी मिली कि सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *