विधायक चौहान ने बाजार भ्रमण के दौरान किया जनता से सीधा संवाद | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

विधायक चौहान ने बाजार भ्रमण के दौरान किया जनता से सीधा संवाद

विकासनगर। पंच महापर्व के अंतिम दिन विधायक मुन्ना चौहान ने स्कूटी पर सवार होकर बाजार का हाल जानने के साथ ही आम जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनता की परेशानियों को भी जाना। कहा कि जनता की सभी परेशानियां दूर करना सरकार की प्राथमिकता है।
शनिवार दोपहर विधायक चौहान व्यापार मंडल अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ स्कूटी पर विकासनगर मुख्य बाजार में भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने अपने कैंप कार्यालय से बाजार तक पहुंचते समय रास्ते से गुजर रहे लोगों से बात कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए सुझाव मांगे। साथ ही लोगों को पंच महापर्व की बधाई दी। एक दिव्यांग बुजुर्ग का हाल जानते हुए विधायक ने उन्हें हर संभव सहायता मुहैया कराने और दिव्यांगों को शहर में आवागमन करने के लिए बेहतर माहौल बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी जनता के बीच जाने पर पता चलती हैं। इसके साथ ही जनता के सुझाव भी मिलते हैं। लोकतंत्र में नीति निर्धारण सभी के सुझावों के आधार पर किए जाते हैं। बाजार में विधायक ने व्यापारियों से मिलकर त्यौहार के सीजन पर व्यापार की स्थिति जानी। साथ ही व्यापारियों और आम लोगों को कोविड संक्रमण को लेकर भी चेताया। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में बढ़ावा होना व्यापारियों के लिए सुखद है, लेकिन कोविड प्रसार को रोकना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शहर में फल, सब्जी और फॉस्ट फूड की ठेली लगाने वाले व्यापारियों से बात कर उन्हें उचित सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल जैन, भरत कालरा, सुशील अग्रवाल, अरुण गुप्ता, नीरज ठाकुर आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *