साइकलोथन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

साइकलोथन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विकासनगर। द सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस पर साइलोथन के माध्यम से जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने करीब दस किमी की दूरी साइकल से तय की। इस दौरान बस्तियों में लोगों को पर्यावरण संरक्षण संबंधी पोस्टर बांटे गए। रैली को रवाना करते हुए प्रधानाचार्य रश्मि गोयल ने कहा कि वर्तमान दौर में पूरे विश्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण को संतुलित रखने की है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। कहा कि बेवजह डीजल, पेट्रोल से चलने वाले वाहनों का उपयोग करने से बचा जाना चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही धन की बचत भी होगी। इसके साथ ही हर रोज साइकिल चलाने से व्यक्ति स्वस्थ भी रहता है। कहा कि पर्यावरण संरक्षित रहने से ही धरती पर जीवन सुरक्षित रहेगा। छात्र-छात्राओं ने साइकल रैली के दौरान आवासीय बस्तियों में धरती बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश देने वाले पोस्टर बांटे। रैली में शारीरिक प्रशिक्षक दिव्या नकोटी, निशा चौहान, नेहा कोठारी, अदिति, वंदना रावत, नीरज, शिवम, रीना जोशी, रविकांत सपरा, रशिता सपरा, गीता नेगी आदि शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *