गंगोत्री से गोमुख तक पद यात्रा कर देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

गंगोत्री से गोमुख तक पद यात्रा कर देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून। नौटियाल कृतिम अंग कल्याण समिति दिव्यागों के उत्साह वर्धन के लिए दो जून से दिव्यांग जन प्रेरणा अभियान की शुरूआत करेगी। दो जून को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे। इस अभियान के तहत गंगोत्री से गोमुख तक की साहसिक यात्रा कृतिम अंगों के जरिए दिव्यागं करेंगे। इस साहसिक यात्रा का मूल उद्देश्य यह है कि गंगोत्री से गोमुख यात्रा के दौरान दिव्यांग जनो द्वारा सफाई अभियान चलाकर गंगा स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। साथ ही गोमुख से उतरकर दिव्यांग जनों के द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। जिससे दिव्यांगों के द्वारा किए गए कार्यो का लेखाजोखा जनता के बीच जा सके। साथ ही इस यात्रा के लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए नौटियाल कृतिम अंग कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय कुमार नौटियाल ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी समिति दिव्यागों के उत्साह वर्धन के लिए दो जून से दिव्यांग जन प्रेरणा अभियान की शुरूआत करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास पर किया जाएगा। इस अभियान के तहत दिव्यागजन कृतिम अंगों के द्वारा गंगोत्री से गंगा के उद्गम स्थल गोमुख तक की साहसिक 18 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। उसके पश्चात अभियान पर जाने वाले दिव्यांगांे की साहसिक यात्रा के संबध में एक स्मारिका भी निकाली जाएगी। जिसमें अभियान से जुडें दिव्यागांे के साहसिक यात्रा के अनुभवों को जनता के बीच लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोमुख से देहरादून वापसी के समय दिव्यांग जन गंगा सफाई,स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करते हुए जगह जगह जनजागृति अभियान चलाते हुए वापसी करेंगे। बतातें चले कि संस्था द्वारा विगत वर्षो से दिव्याग जनों को लेकर कई साहसिक अभियान पूर्व में किए जा चुके है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *