मेयर ने किया भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का सम्मान | Jokhim Samachar Network

Thursday, March 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मेयर ने किया भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का सम्मान

ऋषिकेश। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के सफल आयोजन पर प्रदेश पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मेयर अनिता ममगाईं ने पदाधिकारियों का सम्मान किया।
बुधवार को त्रिवेणीघाट स्थित एक होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मेयर अनिता ममगाईं ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मोर्चा की महामंत्री अनू कक्कड़, जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर का भी सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मातृशक्ति सबसे ज्यादा मजबूत हुई है, आज महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान मिल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा विजय की ओर निरंतर बढ़ेगी, इसके लिए महिला मोर्चा की टीम पूरी तरह से तैयार है। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मेहनत के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाता है। उत्तराखंड में मातृशक्ति के लिए दर्जनों योजनाएं लागू की गई हैं, इनसे मातृशक्ति का उत्थान तेजी से हो रहा है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, ऊषा जोशी, रजनी बिष्ट, समा पंवार, नेहा नेगी, रोमा सहगल, ममता नेगी, सुनीता नौटियाल, अनिता रैना, कमलेश जैन, राजकुमारी जुगलान, विजय लक्ष्मी भट्ट, प्रमिला त्रिवेदी, दुर्गा देवी, रेखा सजवाण, प्रिया, शीलू अग्रवाल, आशा देवी, कस्तूरी देवी, सुनीता सकलानी आदि उपस्थित रहीं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *