देहरादून। मातृभूमि सेवा पार्टी ने राज्य के मूलभूत मुद्दों पर राजनैतिक रूप से लड़ने का फैसला किया है। भू-कानून, रोजगार, उच्च शिक्षा, स्वास्थ, स्थाई राजधानी गैरसैंण पार्टी के मुख्य मुद्दे होंगे। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर नेगी ने बताया कि मातृभूमि सेवा पार्टी एक मुहिम है, जो उत्तराखंड की आम जनता द्वारा शुरू की गयी थी। मातृभूमि सेवा पार्टी बदलाव का एक प्रयास है जो प्रदेश का आम नागरिक पहाड़ में लाना चाहता है। मातृभूमि सेवा पार्टी आम लोगों की आवाज बनेगीइससे पहले पार्टी के कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंचे और उत्तरखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित कर रैली निकली। यह शहीद स्मारक से घंटाघर होते हुए प्रेस क्लब पहुंची। यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया के समक्ष अपनी पार्टी के उद्देश्यों को रखा।