भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई कार्यकर्ता   | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई कार्यकर्ता  

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस आउटरीज समिति के सदस्य संजीव चौधरी ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में पूर्व मण्डल मंत्री स्नेहलता चौहान, निर्मला चिल्वाल, प्रभा चौहान, संतोष बिष्ट, पूनम देवी, संतोष यादव नितिन त्यागी आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संजीव चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है और भाजपा डूबता हुआ जहाज़ है। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से जनता प्रदेश जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से परेशान जनता बदलाव के लिए कांग्रेस की और देख रही है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल कर कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी। कांग्रेस में शामिल हुई स्नेहलता चौहान व निर्मला चिल्वाल ने कहा की भाजपा महिला विरोधी पार्टी है। उत्तराखण्ड निर्माण के लिए त्याग और बलिदान देने वाली महिलाओं का भाजपा अपमान कर रही है। कई भाजपा विधायकों पर ही महिलाओं से रेप व छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अमन कुमार, किसान कांग्रेस गढ़वाल प्रवक्ता राजू कुमार, सतबीर चौधरी, आरएस पाल, एसएस चोबे, भगवान सिंह तोमर, वीर सिंह, आदित्य सोनी, विपिन राणा, अशोक शर्मा, रामाशीष यादव, बालेश्वर यादव, अनिल सिंह व बीएन सिंह आदि कई कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *