कुंदन नगरकोटी बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ताकुला के अध्यक्ष | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 22, 2025

Select your Top Menu from wp menus

कुंदन नगरकोटी बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ताकुला के अध्यक्ष

अल्मोड़ा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने जिले की ग्रामीण इकाइयों का विस्तार करते हुए ताकुला व्यापार मंडल से अध्यक्ष पद का दायित्व वरिष्ठ व्यापारी कुंदन सिंह नगरकोटी व महामंत्री पद का दायित्व पूरन सिंह सुप्याल, बसोली व्यापार मंडल से अध्यक्ष पद का दायित्व वरिष्ठ व्यापारी मोहन सिंह डंगवाल व महामंत्री पद का दायित्व चंदन सिंह बिष्ट, कसारदेवी व्यापार मंडल से अध्यक्ष पद का दायित्व वरिष्ठ व्यापारी मोहन सिंह रायल को दिया गया है। वही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अशोक सिंह बिष्ट को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा का जिला उपाध्यक्ष व दर्शन सिंह पिलखवाल को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने सभी नवागंतुक पदाधिकारियों का देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा में सम्मिलित होने पर फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यापारियों के शामिल होने से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा संगठन को और अधिक मजबूती मिली है जिस कारण संगठन व्यापारियों के हितों के लिए और अधिक तेजी से कार्य कर सकेगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राज कुमार केसरवानी व प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों सहित देवभूमि उद्योग व्यापार अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार आदि पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *