किशन गुरुरानी बने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 22, 2025

Select your Top Menu from wp menus

किशन गुरुरानी बने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश व्यापार मंडल मनोज अरोड़ा को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय मंत्री बनाने पर जिला व्यापार और नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्वर्गीय दीप चंद्र पांडे सभागार में भव्य स्वागत किया गया और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह ने की और सभा का संचालन संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल ने किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री किशन गुरुरानी ने नगर व जिले के व्यापारियों को एक जुट होकर व्यापारी हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया और किसी भी समस्या के लिए राष्ट्रीय मंच तक बात ले जाने की बात कही। राष्ट्रीय मंत्री मनोज अरोड़ा ने अपने पूर्व के नगर के कार्यकाल और किसी भी व्यापारी हितों की लड़ाई में पीछे नहीं हटने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुशील साह ने अल्मोड़ा जिले के वरिष्ठ व्यापारियों को राष्ट्रीय संगठन में लिए जाने पर प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री मनीष जोशी, भैरव गोस्वामी और संजय अग्रवाल, सहजाद कश्मीरी, पवन साह, राकेश तिवारी, हिमांशु पेटशाली, अतुल पांडे, ललित मिश्रा, अजय वर्मा, जया साह आदि पदाधिकारियों सहित अन्य व्यापारी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *