हर वर्ग के लोगों तक सरकार की उपलब्धि और भाजपा की रीति नीति पहुंचाई जानी जरूरी: पुंडीर   | Jokhim Samachar Network

Friday, March 29, 2024

Select your Top Menu from wp menus

हर वर्ग के लोगों तक सरकार की उपलब्धि और भाजपा की रीति नीति पहुंचाई जानी जरूरी: पुंडीर  

विकासनगर। भाजपा विधायक सहदेव पुंडीर ने आगामी चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देने और हर घर तक भाजपा की रीति नीति पहुंचाने के लिए मंगलवार को सुद्धोवाला स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। इस दौरान 22 अक्तूबर को बड़ोवाला में प्रस्तावित प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। विधायक पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव से पूर्व हर वर्ग के लोगों तक सरकार की उपलब्धि और भाजपा की रीति नीति पहुंचाई जानी जरूरी है। इसके साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। इसके लिए 22 अक्तूबर को विधान सभा क्षेत्र के बड़ोवाला में प्रबुद्ध जन सम्मेलन प्रस्तावित किया गया है। सम्मेलन में डॉक्टर, वकील, शिक्षक, पूर्व सैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से खुश है। देश और प्रदेश के विकास के लिए आम जनता के बीच में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के अब तक का कार्यकाल पारदर्शी रहा है। सहसपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत भी इस बार कई बड़ी योजनाएं पूरी हुई हैं, जबकि कुछ योजनाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पिछले साढ़े चार साल में कई पुलों का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही नई पेयजल लाइनें बिछाई गई। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि आम आदमी की समस्या को उचित माध्यम तक पहुंचाएं, जिससे जल्द समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने प्रबुद्ध जन सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी मुहैया कराने की सलाह दी। इस दौरान विधान सभा प्रभारी संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, जीवन सिंह रावत, कविता छेत्री, बीना रतूड़ी, प्रदीप नेगी, बल बहादुर थापा, अशोक नेगी, नवीन रावत, विनोद लक्खा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *