3 साल से नहीं मिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मानदेय | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 16, 2024

Select your Top Menu from wp menus

3 साल से नहीं मिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मानदेय

विकासनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील विकासनगर में प्रदर्शन किया। इसके बाद समूह के लोग अनिश्चित कालीन धरने पर चले गए हैं। कहना है कि महिला समूहों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जब तक मांगें पूरी नहीं होती, वह आंदोलन जारी रखेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।
सहसपुर व विकासनगर क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों ने सोमवार को शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि वह मांगों के लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट चुकी हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बीते तीन साल से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है। छह साल से योजनाओं का कार्य खास समूहों को दिया जा रहा है। उनके फंड अधर में लटके हुए हैं। प्रदर्शन करने वालों में शायरा आजाद, कमलेश, गीता, सायरा बानो, मंजू, सुनीता, शर्मिला, दीपा, कल्पना, शशी, रोशनी, सुधा, सरिता, नीरु त्यागी, नाजमा, बीना शर्मा, पिंगला आदि शामिल रहे। कांग्रेस नेता नवप्रभात ने धरना स्थल पहुंचकर समूहों की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ में पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष अभिनव ठाकुर व संजय जैन मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *