घांस लेने गयी महिला को गुलदार ने बनाया निवाला | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

घांस लेने गयी महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के पपडासू गांव की एक महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। शुक्रवार को 55 वर्षीय महिला घास लेने गई थी। वह देर शाम तक घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक भी उसका पता नहीं लगा। शनिवार की सुबह फिर से खोजबीन की गई तो महिला का अधखाया शव बरामद हुआ है।
गुलदार के हमले की एक माह में यह तीसरी घटना है। बीते 06 और 08 नवंबर को गुलदार द्वारा जखोली ब्लॉक के सतनी और बांसी गांव में दो लोगों को निवाला बनाया गया था। जिससे पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। लोगों वन विभाग ने सुरक्षा की गुहार लगा रहे है। इस मामले में वन विभाग द्वारा कोई भी कार्यवाही न किए जाने से लोगों मे रोष भी देखने को मिल रहा है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *