भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत | Jokhim Samachar Network

Thursday, March 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

डोईवाला (आसिफ हसन) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जॉलीग्रांट पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
नड्डा इंडिगो की फ्लाइट से 10:15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की वही एयरपोर्ट के बाहर पहले से मौजूद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। उसके बाद नड्डा हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
जॉलीग्रांट, माजरी फन वैली , नेपाली फार्म व रायवाला सहित कई स्थानों पर नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, दर्जा धारी ब्रिज भूषण गैरोला, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र पंवार जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान माजरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार संपूर्ण सिंह रावत महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा चौधरी ममता नयाल जिला मंत्री पूनम चौधरी वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सजवान भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी सभासद संदीप नेगी राकेश डोभाल विनीत मनवाल हिमांशु राणा अमित कुमार राजेश भट्ट महामंत्री मनवर सिंह नेगी पंकज शर्मा नितिन बड़थ्वाल उपाध्यक्ष आशा सेमवाल मनीषा थापा आदि ने नड्डा का जोरदार स्वागत किया। वही एयरपोर्ट पर महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट,मेयर सुनील उनियाल इतवार सिंह रमोला,अशोक राज पंवार सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।भारी बारिश के बावजूद माजरीग्रांट फन वैली में मंडल अध्यक्ष राज प्रधान, युवा नेता भारत मनचंदा युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए दिखाई दिए। वही श्यामपुर में नेपाली फॉर्म पर और रायवाला में भी कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम मौजूद रहा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *