चैतन्य रथ यात्रा का धारचूला में भव्य स्वागत  | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

चैतन्य रथ यात्रा का धारचूला में भव्य स्वागत 

पिथौरागढ़। सहज योग की संस्थापक माता निर्मला देवी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर चैतन्य रथ यात्रा धारचूला पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वेषभूषा में ढोल-नगाड़ों और लोकनृत्य के साथ नगर में भी रथ यात्रा के साथ भ्रमण किया। रथ यात्रा के दर्शनों को बढ़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। सोमवार को चैतन्य रथ यात्रा का धारचूला में पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। लोगों ने पारंपरिक वेषभूषा में ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में रथ के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान पूरा क्षेत्र माता निर्मला देवी के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा के संयोजक धर्मेंद्र बसेड़ा ने कहा माता निर्मला देवी के जन्म शताब्दी के अवसर पर चैतन्य रथ यात्रा की 26 मई को विकासनगर देहरादून से शुरुआत हुई। पांच जुलाई को बागेश्वर में यात्रा का समापन होगा। कहा सहज योग तनाव मुक्त शांतिमय जीवन का सबसे बड़ा साधन है जो माता निर्मला देवी ने विश्व का प्रदान किया है। इस दौरान रं कम्युनिटी के स्कूली छात्रों व पुलिस जवानों को सहज योग की जानकारी दी गई।
ये रहे शामिल:  समन्वयक कंचन ह्यांकी, गौतम ह्यांकी, महेंद्र मर्तोलिया, जीवंती ह्यांकी, भवनी गर्ब्याल, भगवती, जागृति, जानकी गर्ब्याल, माया, ममता, उमेद सिंह डिगारी, चंचल, हेमा, अनिल, नितिन शर्मा, नेहा बसेड़ा, कैलाश पांडे, महेश चंद्र आर्य, गोपाल रावत, संजय रावत, नागेश रावत, आनंद सिंह, राजेंद्र बिष्ट।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *