गोर्खाली सुधार सभा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को दी छात्रवृत्ति | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

गोर्खाली सुधार सभा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

विकासनगर। गोर्खाली सुधार सभा की पछुवादून इकाइयों के वार्षिक अधिवेशन में सभा की ओर से साल भर संचालित किए जाने वाले कार्यकम्रों की रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की गई। गोर्खाली सुधार सभा की तेलपुरा शाखा का वार्षिक अधिवेशन दुर्गा मंदिर परिसर तेलपुरा में शुक्रवार को संपन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष अर्जुन सिंह थापा ने केंद्रीय पदाधिकारियों को गत वर्ष किए गए कार्यों की जानकारी मुहैया कराई। इसके साथ ही सभा के संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। भगवानपुर शाखा का अधिवेशन पंचायत घर में संपन्न हुआ। केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने दोनों ही अधिवेशनों में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की। छात्रवृत्ति पाने वालों में तेलपुरा की तनीषा थापा, आर्यन खत्री, आयुषी खत्री, पूजा थापा, अनिशा बुड़ाथोकी, विभुला खनाल, समीत थापा, प्रिया थापा, दिया थापा, रजत थापा, परिणिता थापा, निम्मी, कशिश खड़का, आंचल खड़का शामिल रहीं। जबकि भगवानपुर के अधिवेशन में कशिश, अवनी, विशेष गुरुंग, किशोर गुरुंग, तुलसी, यश कुमार गुरुंग को छात्रवृत्ति वितरित की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान रमा थापा, प्रेम बहादुर खत्री, कुल बहादुर, तिलक बहादुर, शीतल गुरुंग आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *