सुरक्षित यातायात के बारे में जानकारी दी  | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

सुरक्षित यातायात के बारे में जानकारी दी 

रुड़की। यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत चल रहे कार्यक्रमों के समापन पर सभी से ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा गया। सुरक्षित यातायात के बारे में जानकारी दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और उत्तरांचल पंजाबी महासभा कि महानगर महिला अध्यक्षा पूजा नंदा ने यातायात कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि सरकार ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयों में यातायात सुरक्षा नियम बताने के लिए कार्यक्रम किए। उन्होंने यातायात सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे पुलिस के प्रयासों की सराहना की। पंजाबी महासभा की महिला अध्यक्षा पूजा नंदा ने कहा कि यातायात सुरक्षा के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं उसमें युवाओं को और अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है। यातायात निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि रुड़की तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्यालयों तथा सार्वजनिक जगहों पर यातायात सुरक्षा नियमों को जानकारी देने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने कहा कि आज हर नागरिक को यातायात के नियमों को समझने की आवश्यकता है। मौके पर विकास पाल, डॉ. राजकुमार सैनी, उप निरीक्षक अरविंद राणा, सुशील कुमार,गोविंद, विनीता, दीपक कुमार, आजाद सिंह, अशोक कुमार, रमेश, सीपीयू से मुकेश कुमार, बीएल अग्रवाल, गीता मलिक, आकाश जैन, विकास पाल आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *