गंगोत्री क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह रावत का निधन | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

गंगोत्री क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह रावत का निधन

देहरादून । गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आज देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पूर्व में मुंबई में इलाज चला। कुछ दिनों पूर्व उन्हें देहरादून के शिफ्ट किया गया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत विभिन्न मंत्रियों, विधायकों व राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उनके आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने गंगोत्री विधायक के निधन को उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक धरोहर को खो दिया है। गंगोत्री विधानसभा सीट से दो बार के विधायक एवं व्यक्तित्व के धनी गोपाल सिंह रावत की निधन की खबर सुनकर शोक स्तब्ध हूँ। उन्होंने कहा कि उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वह वंचित वर्गों की आवाज मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। श्री अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *