धूमधाम से मनाया पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का जन्मदिन | Jokhim Samachar Network

Monday, April 21, 2025

Select your Top Menu from wp menus

धूमधाम से मनाया पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का जन्मदिन

अल्मोड़ा बारामंडल के पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का जन्मदिन उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाया। उनके जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थकों ने जन्मदिन मनाया। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के जन्मदिन पर नगर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और कार्यकर्ताओं ने रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा अपने कार्यकाल में किए कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा अल्मोड़ा में लम्बे समय तक एक कुशल कार्यकर्ता व विधायक के रूप में नेतृत्व किया गया। अल्मोड़ा के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान है। कहा कि चौहान गरीब, असहाय व जमीनी कार्यकर्ताओं की चिंता करने वाले व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। चौहान के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा। विदेश प्रवास के चलते पूर्व विधायक चौहान ने वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शिरकत की और कार्यकर्ताओं की बधाइयाँ स्वीकार की। यहाँ कार्यक्रम में कोआपरेटिव बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, पूर्व महामंत्री मदन बिष्ट, पूर्व जिला मंत्री संदीप श्रीवास्तव, विनीत बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किशन सिंह बिष्ट, हितेश नेगी, राहुल बिष्ट, प्रधान विनोद लटवाल, राजू बिष्ट, नवीन बिष्ट, विपिन बिष्ट आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *