भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सीएम ने की शिरकत,चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश | Jokhim Samachar Network

Wednesday, April 24, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सीएम ने की शिरकत,चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

डोईवाला (आसिफ हसन) उत्तराखंड में 2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी बैठक शुरू कर सभी मंडलों में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है।
इसी कड़ी में आज डोईवाला के जोलीग्रांट में नगर भाजपा मंडल डोईवाला की कार्य समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डोईवाला के विधायक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर पुंडीर के साथ तमाम पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर जहां विस्तृत चर्चा की गई तो वही भाजपा को केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का संकल्प लिया।
बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने भाजपा कार्य समिति की बैठक में आए सभी पदाधिकारियों का स्वागकीय और कहा कि आज डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों से आम जनता खुश है सामान गति s विकास भाजपा की नीति रही हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर कार्यकर्ताओं के साथ जनता के विश्वास से पुनः सरकार बनाने में कामयाब होंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला के विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की आज भाजपा से लड़ने के लिए विपक्ष के पास ना तो चेहरा है और ना ही मुद्दे।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून शमशेर पुंडीर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप बिस्ट, नगर मंडल महामंत्री पंकज शर्मा, मनवर नेगी, प्रेम सिंह, रोहित क्षेत्री, सोनू गोयल, ममता नयाल, सरिता जोशी, चंद्रकला ध्यानी, सुरेश सैनी, विक्रम सिंह नेगी, संजय चमोली, सुशील जैसवाल, ईश्वर रोथान, रामेश्वर लोधी, पूनम तोमर, नगीना रानी, शुष्मा चौधरी के साथ तमाम कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *