रविवार रात हुई उत्तराखण्ड में जमकर बर्फबारी | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

रविवार रात हुई उत्तराखण्ड में जमकर बर्फबारी

देहरादून। चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार रातभर जमकर बर्फबारी हुई। वहीं यमुनोत्री कुमाऊं के पहाड़पानी और धानाचूली में भी रविवार रात खूब बर्फबारी हुई। केदारनाथ में रविवार को दिनभर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। यहां चारों ओर पौने चार फीट तक नई बर्फ जम चुकी है। चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ जमने से ग्रामीण अपने गावों में ही कैद हो गए हैं। घाट ब्लॉक के बंगाली, बेरास कुंड, पगना, लुंन्तरा, चरबंग, ल्वाणी, सुंग, रामनी, घुनी, पेरी, सुतोल, कनोल, बूरा, लांखी, सरपानी, सुपताल, झल ताल, बिन्सर महादेव, भद्रेस्वर महादेव, कुण्डी मोख मल्ला आदि गांव बर्फ के आगोश में हैं।
जोशीमठ के डुमक, कलगोठ, उर्गम, तपोवन क्षेत्रों में भी रातभर बर्फबारी हुई। सोमवार सुबह सात बजे से यहां चारों और घना कोहरा छाया रहा। बारिश और बर्फबारी होने से समूचा चमोली जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। रातभर बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटि, निजमुला घाटी, औली, गोरसों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई हैं। यहां सुबह 7 बजे से बर्फबारी रुकी हुई है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुनाघाटी में आज मौसम साफ रहा। धूप खिली हुई रही। यमुनोत्री क्षेत्र में अत्यधिक हिमपात के कारण जानकीचटटी, खरसाली में एक दर्जन वाहन फंसे गए। भराड़ीसैण विधानसभा क्षेत्र सहित दिवालीखाल में भी जमकर बर्फबारी होने की खबर है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *