शक्तिफार्म में किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया  | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

शक्तिफार्म में किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया 

रुद्रपुर। किसानों के आह्वान पर शक्तिफार्म में विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। भारतीय किसान मोर्चा के आह्वान पर क्षेत्र के किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कृषि कानून की प्रतियां जलायीं।
सोमवार को शक्तिफार्म में बाजार खुला रहा। किसान नेता नवतेजपाल सिंह ने कहा केंद्र सरकार ने किसानों पर तीन काले कानून थोप दिये। इस काले कानून का फायदा उठाते हुए पूंजीपति अनाज का भंडारण कर किसानों को दमन करने का काम करेंगे। आप नेता अजय जायसवाल ने कहा तीन कृषि कानून कतई स्वीकार्य नहीं होंगे। कांग्रेस नेत्री मालती विश्वास ने कहा देश का किसान एक वर्ष से सड़क पर है। लेकिन केंद्र सरकार कंपनी की तरह पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी पर भाजपा सरकार पर प्रहार किये। किसानों ने नगर में जुलूस निकाला। यहां किसान नेता नवतेज पाल सिंह, क्षेत्रीय किसान संघ अध्यक्ष रमेश राय, कांग्रेसी नेत्री मालती विश्वास, आम आदमी पार्टी नेता अजय जायसवाल, संगीता मंडल, आराधना मंडल, सुमिन्दर यादव, मधुसूदन सरकार, रवि हालदार, मनु कांत, तारामणि ब्रह्म, अजय आर्य, सुकुमार चक्रवर्ती, मोनू राजभर रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *