नगर के बाजार में गैस वितरण वाहन के पहुँचने पर जताई ख़ुशी | Jokhim Samachar Network

Sunday, April 27, 2025

Select your Top Menu from wp menus

नगर के बाजार में गैस वितरण वाहन के पहुँचने पर जताई ख़ुशी

अल्मोड़ा नगर में मुख्य बाज़ार में रविवार के दिन घरेलू एवं वाणिजिक गैस वितरण किया गया। जिसमें लोगों में भी काफी उत्साह दिखा। नगर में रविवार को सुबह 07 बजे से इण्डेन गैस सर्विस द्वारा देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में अल्मोड़ा बाजार में थाना बाजार, हुक्का क्लब, चौक बाजार में गैस वितरण का कार्य किया गया। बाजार के उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने दूर जाना पड़ता था और 100 से 200 रूपये तक अतिरिक्त मजदूरी देनी पड़ रही थी। बाजार में गैस वितरण की सुवि‌धा से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। विदित हो कि देवभूमि व्यापार मंडल ने बाजार में गैस वितरण के सम्बन्ध में वार्ता की थी। जिसके बाद रविवार को नगर के मुख्य बाजार में गैस वितरण को वाहन पहुंचा और उपभोक्ताओं को सहूलियत हुई। उपभोक्ताओं ने देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को धन्यवाद किया। यहाँ गैस वितरण के दौरान देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष संजय साह, जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पंवार, महासचिव दीप जोशी, महिला उपाध्यक्ष वन्दना वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला महामंत्री हिमांशु काण्डपाल आदि सहित पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *