टोल प्लाजा निरस्त करने पर स्पीकर अग्रवाल का आभार व्यक्त किया | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

टोल प्लाजा निरस्त करने पर स्पीकर अग्रवाल का आभार व्यक्त किया

ऋषिकेश । हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के नेपाली फार्म तिराहे के पास प्रस्तावित टोल प्लाजा के निरस्तीकरण किए जाने की घोषणा को लेकर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रकोष्ठों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का पुष्प गुच्छ भेंटकर आभार व्यक्त किया गया। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर ऋषिकेश, वीरभद्र, श्यामपुर मंडलों के मंडल अध्यक्षों सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा व किसान मोर्चा व अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष का गरम जोशी से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी के सहयोग से नेपाली फार्म तिराहे के पास प्रस्तावित टोल प्लाजा निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
इस मौके पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि कुछ लोग बिना मुद्दे के अपनी राजनीति चमकाने के लिए अभी भी धरने पर बैठे हैं, जिनका मकसद केवल विभिन्न भ्रांतियां फैला कर जनता को गुमराह करना है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर बैठे लोग सर्वदलीय नहीं बल्कि कांग्रेस का ही सर्वगुटीय मंच है। वहीं वीरभद्र के मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी ने कहा कि धरने पर बैठे लोग निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं एवं वही लोग हैं जो लगातार चुनाव में हारते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव से पहले ही इन लोगों ने अपनी हार स्वीकार कर ली है जिससे ये लोग अपना मानसिक संतुलन भी खो चुके है।
श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा कि धरना कर रहे लोग केवल अपने निजी स्वार्थ की राजनीति करते हैं। उन्हें जनता एवं जनहित के कार्यों से कोई भी वास्ता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पाम रिसोर्ट, रायवाला में हुए कार्यक्रम का समय दो माह से अधिक समय हो गया है, उस पर विधान सभा अध्यक्ष के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देना घटिया एवं ओछी राजनीति का परिचायक है। उनके द्वारा कोरोना की पहली लहर से लेकर अभी तक जनता की सेवा में कोई भी कार्य नहीं किए गए हैं केवल 2022 के चुनाव को देखते हुए बिना मुद्दे की राजनीति कर रहे हैं। इस दौरान सभी लोगों द्वारा कोरोना महामारी में मृत हुए लोगों की आत्मा की शांति  के लिए  दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना भी की गई।
इस अवसर पर श्यामपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष संमा पंवार, वीरभद्र मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी बिष्ट, ऋषिकेश मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा जोशी, ऋषिकेश युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना, वीरभद्र युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय जुगरान, श्यामपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत, ओबीसी मोर्चा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष हरिशंकर प्रजापति, ओबीसी मोर्चा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, ओबीसी मोर्चा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पोखरियाल, अनुसूचित मोर्चा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष बबीता कमल कुमार, अनुसूचित मोर्चा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष राहुल दिवाकर, अल्पसंख्यक मोर्चा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह, किसान मोर्चा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष राहुल रांगड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, ऋषि राजपूत, सचिन अग्रवाल, रविंद्र राणा, प्रदीप धस्माना, प्रदीप सैनी, सतपाल सैनी, रवि शर्मा, कमल कुमार, अशोक रावत, विवेक चतुर्वेदी, रविंद्र कश्यप, जयंत शर्मा, अनीता तिवारी, नगर निगम पार्षद सुंदरी कंडवाल, राजेश जुगलान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *