उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया गणेश गोदियाल, हरीश रावत और देवेंद्र यादव का स्वागत | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया गणेश गोदियाल, हरीश रावत और देवेंद्र यादव का स्वागत

डोईवाला (आसिफ हसन) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार देहरादून आ रहे गणेश गोदियाल और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।
उत्तराखंड में भी विधान सभा चुनाव के लिए राजनेतिक दल अब पूरी तरह से चुनावी मोड़ पर आ गए हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी और यूकेडी के साथ सभी प्रमुख दल मार्च 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए अपनी अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में लग गए हैं
कांग्रेस हाई कमान द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस के असंतोष को समाप्त करते हुए उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष जहां गणेश गोदियाल को बना कर विधान सभा चुनाव जीतने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत को भी बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस ने 2022 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए दी हैं। हरीश रावत उत्तराखंड विधान सभा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष बनाकर 2022 के चुनाव की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी दी हैं जबकि कांग्रेस में नया प्रयोग करते हुए इस बार चार कार्यकारी अध्यक्ष भी उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को दिए हैं।
आज जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का कांग्रेस के सेकडो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से कांग्रेस नेताओं का काफिला भानिया वाला से डोईवाला होते हुए देहरादून के लिए रवाना हो गया।
अठूर वाला में कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित और कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रवीन पुरोहित के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए।
कार्यक्रम में बोलते हुए विधान सभा 2022 के चुनाव संचालन प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की मुझे जो जिम्मेदारी मिली हैं उस पर कार्यकर्ताओं की मदद से खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
कांग्रेस की 2022 में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर जनता के बीच जाकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे और चुनाव में जीत हासिल करेंगे।
कहा की भाजपा की वर्तमान सरकार आपसी कलह के कारण विकास से भटक गई हैं। भाजपा की विफलताएं ही कांग्रेस की जीत का आधार बनेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा की कांग्रेस में लोकतंत्र है इसका सबूत कार्यकर्ताओं की भीड़ हैं।
सभी को साथ लेकर कांग्रेस को आगे लेकर चलेंगे और विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए हम सब एक जुट हैं।
इस अवसर पर मोहित उनियाल,राहुल सैनी,सावन राठौर,आशिक अली,आरिफ अली,मनीष यादव,सनी,अतुल शर्मा,कपिल बिष्ट,उमेश पाल,सुमेंद्रा पासवान,गुलाब शाह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, कांग्रेस सचिव सागर मनवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, शमशेर बिस्ट, रानी पोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी, बड़कोट के प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, गोपाल शर्मा, अजय बिस्ट, रविंद्र, सोनी कुरेशी, विद्या वती, राधा रमोला। आदि सेकडो लोग उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *