राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड में शामिल छात्रा प्रिंसी को एडी ने किया सम्मानित   | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 16, 2024

Select your Top Menu from wp menus

राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड में शामिल छात्रा प्रिंसी को एडी ने किया सम्मानित  

पौड़ी। राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड में जीजीआईसी पैडुल की 12वीं की छात्रा प्रिंसी का विज्ञान मॉडल देश के सर्वश्रेष्ठ 60 मॉडल में 6वें स्थान में रहने पर गुरुवार को छात्रा का शिक्षा संकुल पौड़ी में सम्मान समारोह किया गया। इस दौरान छात्रा की इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने छात्रा व उसकी मार्गदर्शक शिक्षिका रेनू पवन भारत व प्रधानाचार्य की जमकर सराहना की गई। गुरुवार को शिक्षा संकुल में आयोजित कार्यक्रम में जीजीआईसी पैडुल की छात्रा प्रिंसी का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने अन्य छात्र-छात्राओं से प्रिंसी के समाजोपयोगी अविष्कार से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। छात्रा प्रिंसी ने कहा कि इस अवार्ड से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी आगे आने की बात कही। इस दौरान उनकी मार्गदर्शिका शिक्षिका रेनू पवन भारत व स्कूल की प्रधानाचार्य शुभा रयाल को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीईओ बेसिक केएस रावत, जिला समंवयक देवेंद्र सिंह रावत, जसपाल सिंह, जयदीप रावत, चंद सिंह रावत, केशर सिंह असवाल, महेंद्र सिंह रौथाण, कमलेश जोशी, अजय पंवार, संतोष पोखरियाल, भवान सिंह नेगी, संग्राम सिंह आदि शामिल थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *