शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं दुर्गा, बीबरल महामंत्री | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 23, 2024

Select your Top Menu from wp menus

शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं दुर्गा, बीबरल महामंत्री

विकासनगर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का सोमवार को करीब चार घंटे चली बैठक में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद निर्विरोध चयन किया गया। सर्वसम्मति के आधार पर दुर्गा रावत अध्यक्ष और निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश नौटियाल संरक्षक चुने गए। नव गठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष समेत दो पदों पर महिलाओं को चुना गया है। 28 दिसंबर को एक दिवसीय अधिवेशन के बाद शपथ दिलाई जाएगी। ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक को लेकर सोमवार सुबह से ही शिक्षकों में गहमगहमी बनी हुई थी।जानकारों की मानें तो अधिकांश शिक्षक शुरू से ही इस बार सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न कराए जाने के पक्ष में थे। बावजूद इसके बैठक शुरू होते ही अध्यक्ष के लिए निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश नौटियाल, संतराम जिनाटा और बीरबल कश्यप के नाम उनके समर्थकों की ओर से रखे गए। जबकि मंत्री पद पर दो लोगों के नाम सामने आए। बैठक में मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत सोलंकी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल शर्मा और वर्तमान जिला महामंत्री सूरज मंद्रवाल ने सभी शिक्षकों में आपसी सहमति बनाने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान कई बार दावेदारों ने बैठक से उठ कर अपने समर्थकों के साथ मंत्रणा की। इस बीच एक महिला शिक्षक की ओर से अध्यक्ष पद के लिए रणवीर तोमर के तौर पर नया नाम पेश किया गया, जिस पर सभी शिक्षकों ने सहमति दर्ज कराई। लेकिन करीब दस मिनट की औपचारिक कार्यवाही के बाद तोमर ने पद लेने में असमर्थता जता दी। फिर दावेदारों ने अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरू किया। करीब चार घंटे तक चली बैठक के बाद देर शाम छह बजे सभी पदों पर आम सहमति बन पाई। नव गठित कार्यकारिणी में बीरबल कश्यप मंत्री, अजय सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मौ. मुज्जमिल हयात कोषाध्यक्ष और सुषमा रानी को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया। हालांकि संयुक्त मंत्री पद पर नियुक्त शिक्षिका बैठक में मौजूद नहीं थी। इस दौरान प्रताप सिंह, अवनीश धीमान, संजय प्रजापति, सरिता बिंजोला, राम नारायण रतूड़ी, राजपाल यादव, नरेश चौधरी, भंगापाल, अवनीश धीमान, विजयपाल, नरेंद्र सिंह नेगी, संतराम जिनाट, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *