बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता   | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 16, 2024

Select your Top Menu from wp menus

बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता  

पार्टी ने मौका दिया तो क्षेत्र का करया जाएगा चहुंमुखी विकास: संजय सिंह
हरिद्वार।  ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में ग्राम सदेपुर में अनुसूचित जाति के लगभग 55 लोग बसपा का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। संजय सिंह ने इन सभी को पटका पहनाकर भाजपा में आने पर स्वागत किया तथा बधाई दी। उन्होंने कहा कि दर्जनों लोगों के एक साथ भाजपा में शामिल होने से भाजपा परिवार और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए सभी सदस्य एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। यदि पार्टी ने मौका दिया तो विधायक चुने जाने पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा।  इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ओम सिंह व शोभाराम ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते वे भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि संजय सिंह क्षेत्र में लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराने के लिए निरंतर अभियान चला रहे हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में भी वे अहम भूमिका निभा रहे हैं। बसपा से भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से ओम सिंह, शोभाराम, टिंकू, अनुज कुमार, तेजपाल सिंह, धरमवीर, प्रेमचंद, अनुज सिंह, मुस्तान, सुल्तान सिंह, बलवीर सिंह, नाथीराम, जयसिंह, राहुल, अनुज सिंह, प्रधुमन कुमार, अभिनव, बिन्दर कुमार, फूलसिंह, दीपक, रोहित, सागर, कमल, सौरभ, संदीप, अभिषेक, पंकज, रितिक कुमार आदि शामिल है। इस अवसर पर अमित वालिया, पार्षद मनोज प्रालिया, एडवोकेट अर्जुन कुमार, राहुल कुमार, सुमित कटारिया, सनी आदि भी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *