धर्मपुर विधानसभा वासियों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात | Jokhim Samachar Network

Thursday, March 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

धर्मपुर विधानसभा वासियों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी धर्मपुर विधानसभा की ओर से रविवार को सेवला कलां अंबेडकर भवन में  सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं सेवला कला के क्षेत्र वासियों ने स्थानीय विधायक विनोद चमोली ने सर्वप्रथम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उसके बाद विधानसभा के सभी दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ 2 अक्टूबर को प्रारंभ होने वाली 150वीं जयंती पर होने वाली पद यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी वार्डों के प्रभारी नियुक्त किए गए हर वार्ड से तीन तीन लोगों को पदयात्रा की जिम्मेदारी दी गई।
इस विषय पर बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली ने कहा महात्मा गांधी पूरे देश के गौरव थे ना कि कांग्रेस के नेता थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। चाहे वह 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने को या उनकी 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश भर में हर बूथ तक गली गली शहर शहर गांव गांव पद यात्रा का आयोजन करना हो यह पदयात्रा हर बूथ से होकर गुजरेगी और लोगों तक भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार राज्य की त्रिवेंद्र सरकार की नीतियों को जनहित की योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम करेंगे। महानगर के पद यात्रा के संयोजक सतीश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 2 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली पदयात्रा विधानसभा के 22 के 22 वार्डों से होकर गुजरेगी हर बूथ से होकर गुजरेगी और सभी कार्यकर्ता इस में जोर-शोर के साथ जुटेंगे आज जिन भी कार्यकर्ताओं को वार्डो की जिम्मेदारी दी गई है सभी लोग अभी से तैयारियों में जुट जाएं और वार्ड का रोड मैप तैयार कर ले जहां जहां से इस यात्रा को गुजरना है। रूट इस तरह से बने के हर बूथ से होकर यह यात्रा गुजरे।  बैठक में विनोद सिंह रांगड़, धर्मपाल सिंह रावत लोकेश सकलानी सुशील गुप्ता नीरज सेठी महिपाल धीमान आलोक कुमार संजीव सिंघल महेश पांडे अनुराधा वालिया पुष्पा मुंबई दीपा ठाकुर अंजू बिष्ट राजकुमार कक्कड़ दिनेश सती राजेश शर्मा दर्शन लाल बिंजोला सलीम संजय राठौर आसिफ शेख विजय कुमार सुनील राजोरिया अनिल सेमवाल रमेश गौड जगदीश बद्री जसवीर सिंह योगेंद्र पुंडीर जावेद संजीत कुमार शिव कुमार पुंडीर रामविलास नवीन छेत्री आदि मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत क्लेमेंट टाउन कैंट रघुनाथ मंदिर से पद यात्रा का शुभारंभ होगा एवं लगभग उस दिन 10 किलोमीटर यह पदयात्रा पूरे क्षेत्र में भ्रमण करेगी

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *