जेठुवा गांव में आवारा जानवरों के खिलाफ प्रदर्शन | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

जेठुवा गांव में आवारा जानवरों के खिलाफ प्रदर्शन

अल्मोड़ा। पंचायत जेठुआ के ग्रामीणों शासन-प्रशासन से आवारा जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है। इससे परेशान ग्रामीणों ने पंचायत घर परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने आवारा और जंगली जानवरों से खेती में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर नाराज ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार आवारा जानवर खेती को बर्बाद कर रहे हैं। बंदरों, सुअरों ने गांव में साग- सब्जी उत्पादन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लोगों की मेहनत बेकार जा रही है। शासन प्रशासन से लगातार इससे निजात दिलाने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार के स्तर पर इसको लेकर ठोस नीति नहीं बना पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। यहां बैठक में ग्राम प्रधान पुष्पा जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान हरिराम, कुंवर सिंह, मुरलीधर, तारा दत्त, गोपाल राम, चंपा देवी, कविता देवी, गायत्री देवी, पार्वती देवी, मोहनी देवी, हेमा देवी ,मदन गोपाल ,दौलत सिंह, हेमा देवी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *