किसानों के साथ क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण की माँग की | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

किसानों के साथ क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण की माँग की

विकासनगर। भारतीय किसान संघ ने किसानों के साथ क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण की ओर प्रदेश सरकार का ध्यान खींचा है। संघ पदाधिकारियों ने जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार सुबह नगर क्षेत्र में पत्रकार वार्ता आयोजित कर संघ के प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल ने सरकार से किसानों और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। कहा कि किसानों के हक में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के साथ किसानों की धान और गन्ने की फसल खरीद तंत्र को विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने गत सप्ताह बारिश और बाढ़ जैसे हालातों में किसानों के नुकसान की ओर भी सरकार का ध्यान खींचा। कहा कि सोरना, डोभरी, केदारावाला, रामसावाला, देवीपुर, उम्मेदपुर, परवल, तिपरपुर, सभावाला आदि गांवों में बारिश ने किसानों को खासा नुकसान पहुंचाया है। किसानों की कई सौ बीघा कृषि भूमि का कटान हो गया है। साथ ही, नगदी फसलें बारिश की भेंट चढ़ गई हैं। उन्होंने सरकार से पीड़ित किसानों को चिन्हीत कर उन तक हर संभव मदद पहुंचाने की मांग की। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजधानी से मात्र 20 किमी दूर मिसराज पट्टी क्षेत्र में मार्ग निर्माण न होने पर भी हैरानी जताई। कहा कि आजादी के बाद अलग राज्य गठन होने के बावजूद, मिसराज पट्टी क्षेत्र के लोग मार्ग जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि, जल्द किसानों और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आठ सितम्बर से संघ पदाधिकारी तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। वार्ता में जिला अध्यक्ष मंगतू सिंह, राजेन्द्र सकलानी, राजेन्द्र धीमान, नरेश नौटियाल, मुकेश, अरविंद नेगी, दीपक, सुरेन्द्र भट्ट, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *