भ्रष्टाचारी मस्त हैं,डोईवाला फ्लाईओवर पस्त है – मोहित उनियाल | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 16, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भ्रष्टाचारी मस्त हैं,डोईवाला फ्लाईओवर पस्त है – मोहित उनियाल

डोईवाला (आसिफ हसन) राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि कुछ समय पूर्व लच्छीवाला फ्लाईओवर की साइड दीवार पर दरार आने के बाद संगठन द्वारा आंदोलन किया गया मगर अभी तक दुरुस्तीकरण का कार्य पूरा नही हुआ। वहीं दूसरी और लच्छीवाला के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर एक और धस रहा है। उसके लिए फ्लाईओवर को रोकने के लिए न जाने कौनसी विशेष इंजीनियरिंग द्वारा लोहे के गार्टर लगाकर फ्लाईओवर को गिरने से रोकने का कार्य किया जा रहा है व आनन फानन में फ्लाईओवर में दरारों को भरने का कार्य किया जा रहा है।
उनियाल ने कहा कि हमारे द्वारा पूर्व में मांग की गई थी कि इस निर्माण कार्य की जांच केंद्रीय स्वतंत्र एजेंसी द्वारा की जाए मगर अभी तक कार्यदायी संस्था व अधिकारियों पर कोई कार्यवाई नही की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी द्वारा दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है। फ्लाईओवर में गलती साफ दिख रही है मगर फिर भी कोई कार्यवाई नही की जा रही है। वहीं पीएम पोर्टल में लच्छीवाला फ्लाईओवर में दरार की शिकायत करने के बाद अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि लच्छीवाला में कोई फ्लाईओवर है ही नही, वह तो सिर्फ सर्विस लेन है। उनियाल ने कहा कि कुछ समय पहले क्षेत्रीय विधायक द्वारा लच्छीवाला फ्लाईओवर का उद्घाटन जोरों शोरों से किया गया मगर अब उसी फ्लाईओवर को सर्विस लेन का नाम दिया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी को बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा। जब तक दोषियों पर कार्यवाई नही की जाती, तब तक संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *